उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

लाइब्रेरी में घुसा 5 फीट लंबा सांप

रनगांव में लाइब्रेरी में घुसा 5 फीट लंबा सांपः छात्रों में अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक के रनगांव ग्राम पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी में मंगलवार दोपहर करीब 5 फीट लंबा सांप घुस गया। इससे पढ़ाई कर रहे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

 

अचानक सांप दिखाई देने पर छात्र घबरा गए और शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। बाद में मौजूद कुछ युवकों ने सांप को मार दिया, जिससे स्थिति सामान्य हुई।

 

जानकारी के अनुसार, रनगांव पंचायत भवन में संचालित इस लाइब्रेरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। मंगलवार को भी छात्र अध्ययन कर रहे थे, तभी काले रंग का यह लंबा सांप लाइब्रेरी के अंदर पहुंच गया। समय रहते सांप पर नजर पड़ने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!