उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शौचालय में निकला 3 फीट लंबा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शौचालय में निकला 3 फीट लंबा सांप, VIDEO: रात में बाथरूम खोलते ही दिखा, 2 घंटे बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू ललितपुर जिले के मोहल्ला सिविल लाइन में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक व्यापारी के घर के शौचालय में तीन फीट लंबा सांप घुस गया। इस घटना के बाद परिवार लगभग दो घंटे तक घर के बाहर बैठा रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सिविल लाइन निवासी व्यापारी राकेश कुमार सोमवार रात करीब 9:30 बजे शौचालय जाने के लिए बाथरूम का दरवाजा खोला। उन्हें वहां तीन फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर राकेश कुमार ने अन्य परिजनों को बुलाया। सांप घर के अंदर होने के कारण सभी परिजन घर से बाहर आ गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।




