उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया जिला कारागार में व्यवस्थाओं का जायजा

 

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मंगवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागार के सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए बैरकों, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर किया और कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया गया, यहां व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। बैरकों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं। अस्पताल बैरक में स्वास्थ्य परीक्षण, औषधियों की उपलब्धता, चिकित्सीय अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं। अधिकारियों को बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक, चिकित्सक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!