उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सांप के डसने से किसान की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम वड़ोखरा निवासी 40 वर्षीय किसान उमाशंकर पुत्र दयाराम की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया गया कि देर रात सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




