उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
किसरदा में अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई तेज, एसडीएम ने गठित की नई पैमाइश टीम
ललितपुर। महरौनी तहसील के ग्राम किसरदा में कथित अवैध निर्माण और भूमि कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शिकायत के बाद एसडीएम ने निष्पक्ष पैमाइश के लिए नए लेखपालों की टीम गठित की है। खाता संख्या 1046 और 1047 की दोबारा पैमाइश कर वास्तविक कब्जे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पूर्व पैमाइश में संबंधित लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मामला 800 वर्ग फुट की रजिस्ट्री के मुकाबले करीब 4000 वर्ग फुट पर निर्माण किए जाने के आरोप से जुड़ा है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




