उत्तर प्रदेश
सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में बाइक टकराई
दो गंभीर रूप से घायल,एक झांसी रेफर
ललितपुर। ग्राम खोखरा के पास सोमवार की रात तेज गति से भाग रही एक बाइक सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार से टकरा गई।जिससे चालक समेत पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।




