उत्तर प्रदेश

जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों लोग शामिल हुए, सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया, जुलूस में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया

 

 

 

ललितपुर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। बुधवार दोपहर तीन बजे गोविंद नगर से जुलूस की शुरुआत हुई। हजारों लोग रसूल की आमद मरहबा के नारे लगाते चलते रहे। गोविंदनगर से जुलूस नदीपुरा इमाम चौक पहुंचा यहीं अजीतपुरा से जुलूस पहुंचा।

इमाम चौक से मऊठाना, रावरपुरा, पानी की टंकी से सीधे सदनशाह पहुंचा। सदनशाह दरगाह पर मोहल्ले वासियों व मस्जिद कमेटी द्वारा स्वागत किया गया ।

पिछली बार की तरह इस बार भी जुलूस में इलाहाबाद, कानपुर जुलूस से आये मेहमानों ने नात ए पाक पेश की। अखाड़े में बच्चों करतब दिखाए।बच्चों के करतब देख खूब नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!