उत्तर प्रदेश
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्करः तालबेहट में दोनों गंभीर घायल, झांसी रेफर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्करः तालबेहट में दोनों गंभीर घायल, झांसी रेफर; चालक मौके से फरार ललितपुर के तालबेहट-जखौरा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे पारा गांव के पास हुई।




