उत्तर प्रदेश
अभियुक्त को न्यायालय ले जा रही पुलिस ने रास्ते में धुलवाई गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ललितपुर। थाना बार पुलिस का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस एक अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए वाहन से ले जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिसकर्मियों ने वाहन को एक सिपाही के धुलाई सेंटर पर रोक दिया और गाड़ी धुलवाकर चमकवाने लगे।
यदि इस दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती, यह बड़ा सवाल है।




