उत्तर प्रदेश

तालबेहट में सघन चेकिंग अभियान, 20 वाहनों के चालान

 

 

18,000 रुपये का जुर्माना वसूला, ई-रिक्शा का सत्यापन भी हुआ, सीसी टीम प्रभारी ने लोगो को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

 

तालबेहट: कस्बे में शुक्रवार को सीसी टीम प्रभारी कमलेश कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के 18,000 रुपये के चालान काटे गए। साथ ही, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन भी किया गया।

 

यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने दोपहर में प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित माताटीला बांध के पास भी चेकिंग की, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!