उत्तर प्रदेश

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 90 लीटर शराब बरामद

 

 

मौके पर 1500 लीटर लहन नष्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

ललितपुर। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर करीब 1500 लीटर लहन नष्ट कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया के तहत चौकी अमरपुर मंडी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार मय पुलिस टीम और चौकी सदर प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त राणा मय टीम ने ग्राम चीरा कबूतरा डेरा, कैलागुवां तिराहा और नदीपुरा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार करीब 1500 लीटर लहन मौके पर नष्ट कराया गया। पुलिस ने मौके से ग्राम चीरा निवासी नंदकिशोर पुत्र स्व. गोपाल (27), थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी ममता पत्नी सोनू कबूतरा (35) और मवेशी बाजार नदीपुरा निवासी ताहिर पुत्र बाबूशाह (55) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!