उत्तर प्रदेश

कुएं में मिला लापता किसान का शव

 

 

ललितपुर। मड़ावरा क्षेत्र के गढ़ौली कलां गांव में गुरुवार को 42 वर्षीय किसान विनोद का शव घर के पास स्थित कुएं में उतराता मिला। विनोद बुधवार रात से लापता थे। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह पत्नी सुमन देवी ने कुएं में शव देखा। सूचना पर पहुंची मड़ावरा पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार विनोद शराब पीने का आदी था। प्रथमदृष्टया आशंका है कि रात में पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!