उत्तर प्रदेश
ललितपुर की शहजाद नदी में जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे लोग
ललितपुर। शहजाद नदी में हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक के तेज बहाव में डूबने की घटना के बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। नदी के तेज बहाव और गहरे पानी के बावजूद कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मछलियां पकड़ने के लिए नदी में उतर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व मछली पकड़ते समय एक युवक नदी में डूब गया था। इस घटना के बाद भी लोगों का नदी में उतरना चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के दिनों में शहजाद नदी से एक युवक का शव मिलने की घटना ने भी क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
तेज बहाव और गहरे पानी के बीच मछली पकड़ने वालों की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।




