उत्तर प्रदेश

नहीं थम रहा अवैध शराब का मामला, जिले में जहरीली शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, बजरंग सेना ने DM को सौंपा ज्ञापन

 

 

ललितपुर। जिले में कथित तौर पर अवैध एवं नकली जहरीली शराब के कारोबार को लेकर बजरंग सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना लाइसेंस शराब की बिक्री और अवैध कारोबार की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

 

बजरंग सेना ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के ठिकानों की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

 

ज्ञापन देने वालों में बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर एवं शुभम पस्तोर (खड़ेरा) सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सवाल यह है कि आखिर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम कब लगेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!