उत्तर प्रदेश
जेल में बंद आरोपी पर हत्या की सुपारी देने की साजिश का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुराने मामले को वापस लेने का दबाव बनाने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जेल में बंद मुख्य आरोपी पर परिवार की हत्या कराने के लिए सुपारी देने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।
नागपुर निवासी बोल्लीनेनी वेंकट रमणैय्या की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 व 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 23 मार्च को आरोपियों ने पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाया और धमकी दी। वहीं, जेल में बंद आरोपी पर अपने रिश्तेदारों के जरिए पीड़ित और उसके परिवार की हत्या कराने के लिए कथित तौर पर सुपारी देने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




