उत्तर प्रदेश
ग्राम निवाई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवाई के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।




