उत्तर प्रदेश
बकरी के सड़क पर आने से टैक्सी पलटी, चालक समेत दो घायल
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खडेरा के पास शनिवार की शाम अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक समेत उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।




