उत्तर प्रदेश
खेत पर काम कर रही महिलाओं से मारपीट, सोने के जेवर छीने; कट्टा लहराकर दी जान से मारने की धमकी
👉 तालबेहट के ग्राम कड़ेसराकलां के मजरा कतरयाना में जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर वारदात।
👉 पीड़िता का आरोप, आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी, कुल्हाड़ी और कट्टा लेकर खेत पर पहुंचे और दो महिलाओं व बचाने आए युवक को पीटा।
👉 मारपीट के दौरान मंगलसूत्र और सोने की पुतरिया छीनने का आरोप।
👉 कट्टा लहराकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।
👉 पीड़िता ने कोतवाली तालबेहट में शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।




