उत्तर प्रदेश
मड़ावरा में 150 बोरी डीएपी खाद से लदा वाहन पकड़ा, मध्य प्रदेश जा रही थी खाद
ललितपुर। मड़ावरा में सोमवार शाम एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने डीएपी खाद से लदा आईसर वाहन पकड़ा। वाहन में करीब 150 बोरियां खाद मिलीं। चालक परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। प्रारंभिक पूछताछ में खाद महरौनी की निजी दुकान से मध्य प्रदेश के सागर भेजे जाने की जानकारी सामने आई। कालाबाजारी की आशंका पर एसडीएम ने वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही




