उत्तर प्रदेश
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो दूषित छेना रसगुल्ला कराया नष्ट
ललितपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने झांसी रोड स्थित निरंजन टी स्टाल से चाय, तालबेहट की गरीबे स्वीट से पनीर और सुमंगलम स्वीट से बर्फी के नमूने लिए। वहीं करीब 5 किलो दूषित छेना रसगुल्ला मौके पर नष्ट कराया।
बांसी और तालबेहट में फूड सेफ्टी ऑन व्हील के जरिए मिठाइयों की जांच कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
टीम में सहायक आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




