उत्तर प्रदेश
लेखपाल की कार्यशैली पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने उठाए सवाल
राष्ट्रीय बजरंग दल की बिरधा इकाई ने उपजिलाधिकारी ललितपुर को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बिरधा को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिरधा में तैनात लेखपाल समय से नहीं आते, जिससे किसानों को जरूरी कार्यों के लिए ललितपुर के चक्कर काटने पड़ते हैं। संगठन ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




