उत्तर प्रदेश

एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 

। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और लंबित प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों को नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित अपर पेशी, वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, पेंशन, आर्थिक अपराध शाखा, मेला मॉनिटरिंग सेल, आईजीआरएस कार्यालय, रिकॉर्ड रूम तथा यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। वाचक कार्यालय में रजिस्टरों की जांच

वाचक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, टॉप-10 रजिस्टर, भूमाफिया रजिस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। रजिस्टर सुव्यवस्थित, संतोषजनक एवं अद्यावधिक पाए गए। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित एवं प्रचलित प्रारंभिक जांचों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित जांचों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन एवं सेवायोजन से संबंधित प्रकरणों का भी निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने को कहा। पुलिस कर्मियों की चरित्र पंजिकाओं का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!