उत्तर प्रदेश
खेत में उर्द काट रहे परिवार पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल
पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप
ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरवारा में बुधवार शाम खेत में उर्द काट रहे परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार, पूर्व में पुलिस शिकायत करने से नाराज होकर आरोपियों ने गाली देने का विरोध करने पर हमला किया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।




