उत्तर प्रदेश
पुराने विवाद में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला
खेत से चारा लेकर लौटते समय वारदात, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम लुहर्रा में बुधवार शाम पुराने विवाद को लेकर खेत से चारा लेकर लौट रहीं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। परिजन उन्हें मड़ावरा थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
घायल महिलाओं का आरोप है कि एक दिन पहले हुए विवाद की रंजिश में रास्ते में घेरकर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।




