उत्तर प्रदेश
अटारी में फंदे पर लटका मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम बुदावनी निवासी 32 वर्षीय संतोष पुत्र बच्चू का शव शनिवार को घर की अटारी में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मां जशोदा ने देखा और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतक के चाचा रतनलाल ने बताया कि संतोष तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके तीन पुत्र हैं। वह खेती-किसानी करता था। चाचा ने ट्रैक्टर के कर्ज और फसल नष्ट होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है।



