उत्तर प्रदेश
बधाई मांगने को लेकर किन्नर समाज के दो पक्षों में विवाद
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदनशाह स्थित कोहिनूर गार्डन के पास 26 अक्टूबर को बधाई मांगने को लेकर किन्नर समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। शिल्पी राजा ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं, रूबी नायक और मुस्कान नायक ने भी शिल्पी राजा समेत अन्य लोगों पर मारपीट व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।




