उत्तर प्रदेश
सतौरा के बच्चों ने एक बार फिर क्रीड़ा प्रतियोगिता में फहराया अपना परचम
जाखलौन के स्टेडियम में हुई बिरधा ब्लॉक की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा के बच्चों ने अपने प्रधानाध्यापक आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार पांचवें वर्ष शानदार प्रदर्शन किया। नैन्सी ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान, कार्तिक ने 600 मी दौड़, डिस्कस थ्रो में तीसरा स्थान, एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, समूहगान एवं लोकगीत मै द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने ग्राम का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार वर्षा सैनी, मीना निरंजन, जगभान, कुलदीप चौधरी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।




