उत्तर प्रदेश
बुजुर्ग का शव घर के पीछे पेड़ पर फांसी से लटका मिला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
10 साल पहले उधार दिए एक लाख रुपये मांगने पर विवाद का आरोप, नाती ने कहा- दो दिन पहले मिली थी धमकी
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसरी में बुधवार सुबह 68 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर के पीछे बरिया के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




