उत्तर प्रदेश

50 हजार का इनामी चोर मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार

 

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरताज के पैर में लगी गोली, दो तमंचे और कारतूस बरामद

 

ललितपुर। मड़ावरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वर्ष 2023 से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सरताज अली उर्फ तरु को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी सिकन्दर अली भी पकड़ा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरताज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस और 2310 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सरताज वर्ष 2023 के चोरी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ नोएडा, सीतापुर, रामपुर, बांदा और मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!