मड़ावरा में दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक घायल
एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, दूसरे चालक ने निजी अस्पताल में कराया इलाज ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसरी में महाविद्यालय के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। बाइक चालक मनोज को मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर किया गया, जबकि दूसरे चालक ने निजी अस्पताल में इलाज कराया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम हंसरी निवासी मनोज (30), पुत्र पुरुवा, शनिवार को बाइक से जा रहा था। महाविद्यालय के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
मनोज को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। उसके पैर के पंजे में गंभीर चोट थी।
दूसरा घायल चालक सरकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। बताया गया कि उसने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।




