उत्तर प्रदेश
ललितपुर में छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को सुम्मेरा तालाब पर आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला
ललितपुर में छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को सुम्मेरा तालाब पर आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
शाम होते ही महिलाएं सिर पर फल, सूप और पूजा सामग्री लेकर तालाब पहुंचीं। इस दौरान छठी मैया के गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
सूप में फल और पूजा सामग्री लेकर घाट पहुंचीं महिलाएं
शाम करीब 5 बजे व्रती महिलाओं ने तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्य देव को दूध और जल से अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल हुए। बच्चों ने भी सूप और दीपक लेकर पूजा-अर्चना की।




