उत्तर प्रदेश

नेवला घुसने से पावर हाउस की मशीन में ब्लास्ट

नेवला घुसने से पावर हाउस की मशीन में ब्लास्ट: मड़ावरा के 150 गांवों की बिजली बंद, कर्मचारी मरम्मत में जुटे ललितपुर जिले के मड़ावरा के उपखंड कार्यालय स्थित पावर हाउस में रविवार दोपहर करीब 12 बजे इनकमर में ब्लास्ट हो गया। मशीन में नेवला घुसने से यह घटना हुई। ब्लास्ट के बाद मशीन से धुआं उठने लगा। इससे पावर हाउस में मौजूद विद्युत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अचानक इनकमर-1

 

में ब्लास्ट हो गया। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने मशीन से धुआं उठता देखा। इसके बाद उन्होंने मशीन को खोलकर जांच की तो उसमें एक नेवला फंसा हुआ मिला। आशंका है कि नेवले के मशीन के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे ब्लास्ट हो गया और मशीन जल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!