उत्तर प्रदेश
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पुलिस लाइन का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
ललितपुर। अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शस्त्रागार में हथियारों व कारतूसों के रखरखाव, जीडी एवं गणना कार्यालय के अभिलेखों और परिवहन शाखा में सरकारी वाहनों की फिटनेस व रखरखाव की जांच की।
इसके अलावा आदेश कक्ष, कैश कार्यालय, स्टोर, मेस, पुलिस बैरक और कैंटीन का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेख दुरुस्त रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी वाहनों को आपात स्थिति के लिए हमेशा तैयार रखने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




