उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में नर तेंदुए का शव पेड़ पर लगे फंदे पर लटकता मिला

थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसोई में गांव के पास खेतों के किनारे लगे हुए जंगल में एक रविवार सुबह करीबन 10:00 बजे एक नर तेंदुए का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त घटनास्थल के आसपास गौना वन क्षेत्र में लगातार व्यापक स्तर पर खनन माफिया द्वारा खनन एवं लकड़ी का कटान का कार्य किया जा रहा था। व कई दिनों से तेंदुआ दिखने के कारण लोगों में दहशत थी।
लोगों ने आशंका जताई है कि किसी शिकारी अथवा खनन माफिया द्वारा लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया।
फंदे में लगभग 50 किलो भारी लकड़ी बंधी हुई थी।
घबराहट में तेंदुआ फंदे के साथ पेड़ पर चढ़ गया।
जिसके चलते वह असंतुलित होकर फांसी के फंदे पर लटक गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दुत्कार कर का घटनास्थल से भागते हुए वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत की साक्ष्य मिटाने में जुटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *