किसानों में जायद फसलों के प्रति बढ़ी जागरूकता

इस वर्ष करीब 20 प्रतिशत किसानों ने पैदा की जायद की फसलें
ललितपुर। जनपद के किसानों में जायद के फसल के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुयी है। लगभग 20 प्रतिशत किसान जायद की फसल की बुआई कर रहे हैं। विदित हो कि किसान रवि एवं खरीफ की फसल पर निर्भर थे। जायद की फसल के प्रति जागरूकता न होने के कारण उसका लाभ नहीं ले पाते थे, अब वह जायद की फसल पैदा कर आय बढ़ा रहे हैं। शासन द्वारा अब लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। जिसमें किसान फसल की बुआई करने में लगे हुए हैं। 30 मार्च तक वह फसल की बुआई की जाएगी। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जायद 2025 में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसमें मक्का के लिए 49 हेक्टेयर मूंग का 6205 हेक्टेयर, उर्द 38 हेक्टेयर, सूरजमुखी 6 हेक्टयर, सब्जियों के लिए 11168 हेक्टेयर एवं हरे चारे के लिए 60 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल 17526 हेक्टयर में जायद फसल बोने का लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 9783 हेक्टेयर में जायद की फसल की बुआई की जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने बताया कि जायद की फसलों में बोई गई मूंग की उत्पादकता 10 गुना होती है।