उत्तर प्रदेश

NBW के वारंटियों पर तालबेहट पुलिस का शिकंजा, दो दबोचे

 

 

तालबेहट/ललितपुर:- वारंटियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तालबेहट कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामलाल पुत्र गुन्दी, उम्र करीब 40 वर्ष तथा राधेलाल पुत्र गुलाब, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों ग्राम कडेसरा कलां मजरा क्वाटरन, थाना तालबेहट, जनपद ललितपुर के निवासी बताए गए हैं।

दोनों आरोपी केस संख्या 2340/14, सरकार बनाम रामसिंह आदि से संबंधित मामले में न्यायालय के NBW के तहत वांछित थे। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक बलराम सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल दीपक कुमार विश्वकर्मा और हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!