उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कार की टक्कर से मां बेटी घायल
ललितपुर। रविवार की शाम कोतवाली सदर क्षेत्र के सावरकर चौक पर एक कार की टक्कर से मां बेटी घायल हो गई, वहीं लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। बताया गया है कि रविवार की शाम नदीपुरा से घंटाघर की ओर आ रही एक कार ने सडक़ किनारे पैदल जा रही मां बेटी को टक्कर मार दी, इस दौरान लोगों ने कार को पकड़ लिया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई व अपने साथ कार को चौकी ले गई, वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।




