उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बाइक दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बाइक दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम कारीटोरन निवासी हरनाम (24) पुत्र सुंदर लाल लोधी और जगदीश (23) पुत्र हरीराम लोधी एक शादी समारोह में शामिल होने तरावली गांव गए थे। दोनों आपस में दोस्त हैं।

बुधवार सुबह करीब 3 बजे वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लहर धाम तिराहे के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक और घायल लोगों को देखा। उन्होंने तत्काल उपचार हेतु मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया है कि हरनाम की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!