उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: विद्युत विभाग की लापरवाही मुख्य बाजार में झूलता विद्युत तार, बड़ा हादसा होने का खतरा
ललितपुर। शहर के मवेशी बाजार क्षेत्र में झूलता हुआ विद्युत तार लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह तार नीचे लटक रहा है, लेकिन विद्युत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग और मवेशी आते-जाते हैं। ऐसे में खुले और झूलते तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बरसात के मौसम में करंट फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।




