ललितपुर: जमडार नदी के नाले पर अवैध निर्माण रुका, 2 घंटे का अल्टीमेटम
ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा अंतर्गत रनगांव और साढ़ूमल गांव के बीच जमडार नदी के नाले पर दबंगों द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने रुकवा दिया।
मामला रनगांव और साढ़ूमल को जोड़ने वाले ऐतिहासिक जमडार नदी के नाले पर दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू किया था।
जिसको लेकर रंनगाव ग्राम प्रधान और साढ़ूमल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने थाना दिवस मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मड़ावरा को एक़ शिकायत की।आरोप है कि दबंग पैसों के बल पर निर्माण कर रहे थे।
जिसपर उपजिलाधिकारी मड़ावरा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण रुकवाया। अवैध निर्माण हटाने के लिए 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है, नहीं तो मुकदमा दर्ज होगा।
ग्राम प्रधान ने अवैध निर्माण पूरी तरह रोकने और दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र का है।




