उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत में 33 हजार, 9 सौ, 78 वाद निस्तारित

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुरअशोक कुमार सिंह, की अध्यक्षता में तथा सुनील सिंह, अपर जिला जज (डकैती)/प्रभारी नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में आज जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। , जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया । न्यायालय परिसर में मेडीकल हेल्थ चेक अप कैम्प एवं उधोग विभाग द्वारा इस अवसर पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोेडेक्ट एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन का भी आयोजन किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 33978 वादों का निस्तारण किया जाकर 54362090/- रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।परिवार न्यायालय के 06 दम्पतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। सभी दम्पतियों द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाकर घर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!