उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में अचानक पीछे की ओर चल पड़ी बसः चपेट में आई बाइक-कार क्षतिग्रस्त, लोगों ने दौड़कर बचाई जान

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के मवेशी बाजार में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बस अचानक पीछे की ओर चलने लगी। इस घटना में एक बाइक और एक कार उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बस को पीछे चलता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने दौड़कर अपनी जान बचाई।

 

यह घटना शहर के पुराने मवेशी बाजार में कैलगुवां चौराहे के पास हुई। आशीर्वाद ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार दोपहरबस के पीछे खड़ी एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक कार का पिछला हिस्सा भी चपेट में आने से टूट गया। बस को पीछे की ओर आता देख वहां मौजूद लोग तेजी से भागे और खुद को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति बस की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!