पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
ललितपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक द्वारा निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षक मनोज मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट से प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक रमेशचन्द्र मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकला से प्रभारी निरीक्षक थाना बार नियुक्त किया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया को थानाध्यक्ष बार से थानाध्यक्ष पूराकला भेजा गया है।




