उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार

छापेमारी में आरोपियों के पास से नकदी, लैपटॉप और मोबाइल बरामद ललितपुर कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को की गई इस छापेमारी में उनके पास से नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ कॉलोनी बिजौली निवासी मनोज केवट पुत्र लखनलाल के रूप में हुई है। इन्हें मोहल्ला पिसनारी बाग स्थित एक मकान से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक कार जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे।

 

उन्होंने बताया कि वे एक वेबसाइट पर गेम के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। इस गिरोह के मुख्य सदस्य देवेंद्र राजपूत पुत्र कैलाश, निवासी शंकर जी के मंदिर के पास बिजौली, थाना प्रेमनगर, झांसी, और आशीष सोनी, निवासी टीकमगढ़, के पास एक मास्टर आईडी और पासवर्ड होता है।

 

इस मास्टर आईडी का एक्सेस ओटीपी के माध्यम से मिलता था। मास्टर आईडी से कई अलग-अलग वेबसाइटें बनी हुई हैं। गेम खेलने के लिए ग्राहक रुपयों के बदले कॉइन की रिक्वेस्ट भेजते थे। अपनी बनाई हुई आईडी से वे गेम खिलाते थे और धनराशि बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। जीतने के बाद पैसा क्लाइंट के अकाउंट में भेज दिया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!