किराए के मकानों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई : एसपी मो. मुस्ताक
ललितपुर। जनपद में किराए के मकानों में संचालित अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनके मकानों को किराए पर लेकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में ऐसे मकान मालिकों को चिन्हित किया जाए, जिनके भवनों में अवैध शराब निर्माण, सट्टा संचालन या अन्य गैरकानूनी कार्य किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा चिन्हांकन के बाद संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में जनपद में एक किराए के मकान में अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसके अलावा एक अन्य किराए के मकान में सट्टे का संचालन भी सामने आया था। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने। इन मकान मालिकों के खिलाफ कानून कार्यवाही करते हुए । यह आदेश जारी किए हैं।
पुलिस प्रशासन ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किराएदारों का सत्यापन अवश्य कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।




