उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जालौन सड़क हादसे के बाद मृतकों के घर पहुंचे सांसद, 5 लाख की आर्थिक मदद की

जालौन सड़क हादसे ने महरौनी को झकझोर कर रख दिया। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के कई सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी (49) अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 लोगो ने और दम तोड़ दिया

कार में शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले और देशराज सहित कुल 10 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

आज ललितपुर-झांसी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रामरतन कुशवाहा, मंत्री पुत्र चंदू कोरी, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम रजनीश बाजपेई, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। सांसद अनुराग शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

महरौनी में हालात बेहद भावुक हैं। किसी घर का बेटा चला गया तो किसी परिवार का सहारा हमेशा के लिए छिन गया। पूरे कस्बे में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!