उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि समेत कई मांगें उठाईं

ललितपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन जनपद शाखा ललितपुर द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायकों से लगातार अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और उचित मानदेय नहीं मिल रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाया जाए तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंचायत भवनों में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।
यूनियन ने कहा कि पंचायत सहायकों से उनकी नियुक्ति के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिससे कार्यभार बढ़ रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पंचायत सहायक कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर यूनियन के कई पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!