उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बार कस्बे में बारिश से बदला मौसमः मूंग की तैयार फसल को नुकसान की आशंका, किसान चिंतित

बार कस्बे में शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, इस अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

बारिश शुरू होते ही बाजार में मौजूद लोग और राहगीर दुकानों व मकानों के छज्जों के नीचे आश्रय लेते दिखे। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को ठंडी हवाओं से राहत मिली।

लेकिन, यह बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। किसानों के अनुसार, मूंग की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है। इस समय बारिश होने से फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

किसानों ने बताया कि यदि लगातार बारिश जारी रहती है, तो खेतों में खड़ी मूंग की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इससे कटाई का काम भी प्रभावित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!