उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पंचर बनवाते समय बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये चोरी
ललितपुर। शहर के पनारी क्षेत्र निवासी बृजेश विश्वकर्मा की बाइक की डिग्गी से मंगलवार को अज्ञात चोर पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। बृजेश ने सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखे थे।
रेलवे स्टेशन जाते समय तुवन चौराहा के पास बाइक में हवा कम होने पर वह पंचर की दुकान पर रुका। इसी दौरान हाथ धोने के लिए पानी की टंकी के पास जाने पर अज्ञात चोर डिग्गी खोलकर रुपये लेकर फरार हो गए। लौटने पर डिग्गी खुली देख युवक के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




