उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: हीट वेव एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक हीट वेव को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस एवं आपदा मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्निकांड, हीट वेव प्रबंधन एवं आपदा के प्रभाव को कम करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आपदा विशेषज्ञ के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल डिफेंस टीम एवं आपदा मित्रों को आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाने का डेमो एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. देशराज दोहरे द्वारा CPR प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में मीडिया, पत्रकार, यूट्यूबर सहित लगभग 125 लोग उपस्थित रहे।




